Tuesday, June 1, 2021

आज का पंचांग

 *02 जून  2021 बुधवार* ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष सूर्योदय अष्टमी तिथि रात 01:12 तक उसके नवमी तिथि।

*पंचक प्रारंभ*   :- 31 मई की रात 03:59 से पंचक प्रारंभ हो चुके हैं 
*पंचक समाप्ति*:- 5 जून शनिवार रात 11:28 तक पंचक रहेंगे उसके उपरांत पंचक समाप्ति।

       *नक्षत्र*
    शतभिषा नक्षत्र शाम 5:00 तक उसके उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र।

            *राशि*
 कुंभ राशि पूर्ण रात्रि।

       *दिन चौघड़िया मुहूर्त*
लाभ :- प्रातः 05:34 से  07:15 प्रातः तक
अमृत :-  प्रातः 07:15 से 08:55  प्रातः तक
  शुभ :- प्रातः 10:36 से 12:17 दोपहर तक
चर सामान्य :- दोपहर  03:39 से 05:19 शाम तक
लाभ :- शाम 05:19 से  07:00 शाम तक।

* रात्रि चौघड़िया मुहूर्त बुधवार*
  शुभ :- रात 08:19 से 09:39 रात तक 
अमृत :- रात 09:39 से 10:58 रात तक 
चर सामान्य :- रात 10:58 से 12:17 रात तक
लाभ :- रात 02:55 से 04:15 रात तक।

*अभिजीत मुहूर्त*
नहीं ह

      *राहुकाल*
दोपहर 12:17 से   01:58 दोपहर तक 
इसमें शुभ कार्य करना निषेध है।

      *दिशाशूल*
आज के दिन उत्तर दिशा यात्रा करने की मनाई है अगर जाना जरूरी हो तो घर से सौंफ खा कर  निकले कार्य में सफलता मिलेगी 
========== 

Wednesday, October 18, 2017

साले की हत्या करने पहुंचा था बहनोई, गिरफ्तार

साले की हत्या करने पहुंचा था बहनोई, गिरफ्तार
 
जबलपुर। ओमती थाना पुलिस ने बुधवार रात एक आरोपी युवक को बका सहित गिरफ्तार कर लिया। हत्या के इरादे से पहुंचे आरोपी ने पुलिस को आता देख खुद एक दुकान की शटर के भीतर बंद कर लिया था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शटर को खुलवा कर आरोपी को हिरासत में लिया।
पुलिस एवं प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक अपने साले की हत्या के इरादे से बका लेकर मौके पर पहुंचा था लेकिन आरोपी के  वारदात को अंजाम देने से पूर्व ही पुलिस को सूचना मिल गई। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्परता के साथ आरोपी को धर दबोचा।

ओमत थाना पुलिस से मिली जानकारी के सुहागी निवासी 30 वर्षीय धर्मेश दुबे नामक युवक रसल चौक स्थित आकृति इंटरप्राइजेज के ऑफिस में अपने साले की हत्या के इरादे से पहुंचा था।
आरोपी धर्मेश दुबे रात लगभग 9:30 बजे बका लेकर रसल चौक स्थित आकृति इंटरप्राइजेज के ऑफिस में अपने साले कुलदीप शुक्ला को बका लेकर मारने पहुंचा। सूचना पर तत्काल ओमती पुलिस पहुंची।धर्मेश दुबे जो ऑफिस के अंदर घुसकर शटर बंद कर लिया था हिकमत अमली से शटर को खोला गया एवं धर्मेश दुबे को मय  बका के अभिरक्षा में लेकर थाना ओमती लाया गया।

यहाँ स्वच्छता के चलते हो जाते है मर्डर...

सफाई के मामले में शहर मतलब संस्कारधानी वास्तव में अव्वलई है ये बात अलग है की राष्ट्रीय पटल पर इसे समझा नहीं जा रहा हो. अब सफाई के नाम  पर यदि मर्डर हो रहे हो तो इस बात को तो गंभीरता से लिया जाना चाहिए न. अब नगर निगम और पुलिस प्रसाशन भले ही  इसकी गंभीरता को समझ न पाए लेकिन आज घमापुर में कचरा फेंकने के विवाद पर हत्या के प्रयास की घटना ने सैनिक सोसाइटी में कुछ साल पहले नाली के विवाद पर हुए हत्याकांड की याद ताजा कर दी. आज भी कचरा फेंकने के  विवाद की कसर आक्रोशित पडोसी ने न सिर्फ परिवार के मुखिया पर बके से प्राणघातक हमला कर निकली बल्कि उसकी वृद्ध माँ और पत्नी के साथ भी मारपीट करने में संकोच नहीं किया. घटना के ब्यौरा तो आगे पढने से मिल जायेगा लेकिन यह बात समझ से परे है की जिस शहर में इस तरह की घटनाएँ हो रही है वहां जिम्मेदार इस दिशा में प्रयास क्यों नहीं करते की इस तरह की घटनाओ की पुनरावृत्ति न हो.
बताते है की  कचरे के विवाद के चलते घमापुर के एक प्रौढ़ पर बके से आज शाम प्राणघातक हमला हुआ.  घमापुर थाना क्षेत्र के कांचघर निवासी एक प्रौढ़ पर पडौसी ने बके से प्राणघातक हमला कर दिया. घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी का माहौल निर्मित हो गया. गंभीर रूप से घायल प्रौढ़ जहाँ जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा हैं वहीँ पुलिस हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आरोपी पडौसी की तलाश में जुट गई है. 
पीड़ित मनीष शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी कांचघर  घायल अवस्था में ठाने पहुचा.जिसके दोनेा हाथों में चोटे थी पुलिसे ने उसे तत्काल विक्टोरिया अस्पताल भिजवाया. विक्टोरिया अस्पताल से उसे सिटी अस्पताल रैफर किया गया, जहाँ वह उपचारार्थ भर्ती हो गया। सिटी अस्पताल में पूछताछ उसने पुलिस को  बताया कि घर के सामने कचरा फेंकने की बात को लेकर शाम लगभग पौने चार बजे संदीप सिंह ठाकुर गालीगलौज करने लगा, उसने विरोध किया तो संदीप सिंह घर से बका लेकर आया और हत्या करने की नीयत से गर्दन मे वार कर दिया, उसने हाथ से बचाव किया तो देानो हाथो मे चोटे आ गयी। उसकी माॅ श्रीमति कमलेश शर्मा एवं पत्नि ज्योति बीच बचाव करने आयी तो आरोपी ने उसकी माँ के साथ भी मारपीट की तथा पत्नि को धक्का देकर गिरा दिया जिससे माँ के हाथ एवं कमर मे चेाट आ गयी। पुलिस का कहना है की
रिपोर्ट पर धारा 307,294,324,323, भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है। 

Monday, February 2, 2009

बोहुत बोलते हो तुम.............

भीड़ मैं एक आवाज आख़िर सुन ही ली मैंने
न जाने कौन था पर कह रहा था
बहुत बोलते हो तुम ........
अचानक विश्वविद्यालय के छात्र राजनीती के दिन याद आए
जब विरोध के स्वर सुन कर मंच से कूद पड़ना, लड़ना, झगड़ना
सब चलता था
पर आज अगर विरोध न हो तो ख़ुद को नेता होने की अनुभूति भी झटका दे दे जोर का
अपने शहर के एक युवक ने नाच बलिये में शायद शहर का नाम रोशन कर दिया
अब ये शायद क्यों आया ये बस भीड़ से उठी वो आवाज है
में कह रहा था की बड़े गौरव की बात है वगैरह वगैरह
और कोई भीड़ में से बोल ही पड़ा
के "बहुत बोलते हो लेकिन बस तुम ही क्यों बोल रहे हो वो अपने शहर का है उसे बोलने में शर्म आती है क्या?
और में खामोश हो गया................

Monday, January 19, 2009

कच्चा चिठ्ठा

कुछ कहानिया कभी कभी अधूरी छोड़ने को जी तो नही चाहता पर छोडनी पड़ती है इसी ही कहानियो का यह में लिखूंगा कच्चा चिठ्ठा