जबलपुर। ओमती थाना पुलिस ने बुधवार रात एक आरोपी युवक को बका सहित गिरफ्तार कर लिया। हत्या के इरादे से पहुंचे आरोपी ने पुलिस को आता देख खुद एक दुकान की शटर के भीतर बंद कर लिया था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शटर को खुलवा कर आरोपी को हिरासत में लिया।
पुलिस एवं प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक अपने साले की हत्या के इरादे से बका लेकर मौके पर पहुंचा था लेकिन आरोपी के वारदात को अंजाम देने से पूर्व ही पुलिस को सूचना मिल गई। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्परता के साथ आरोपी को धर दबोचा।

ओमत थाना पुलिस से मिली जानकारी के सुहागी निवासी 30 वर्षीय धर्मेश दुबे नामक युवक रसल चौक स्थित आकृति इंटरप्राइजेज के ऑफिस में अपने साले की हत्या के इरादे से पहुंचा था।
आरोपी धर्मेश दुबे रात लगभग 9:30 बजे बका लेकर रसल चौक स्थित आकृति इंटरप्राइजेज के ऑफिस में अपने साले कुलदीप शुक्ला को बका लेकर मारने पहुंचा। सूचना पर तत्काल ओमती पुलिस पहुंची।धर्मेश दुबे जो ऑफिस के अंदर घुसकर शटर बंद कर लिया था हिकमत अमली से शटर को खोला गया एवं धर्मेश दुबे को मय बका के अभिरक्षा में लेकर थाना ओमती लाया गया।
