Wednesday, October 18, 2017

साले की हत्या करने पहुंचा था बहनोई, गिरफ्तार

साले की हत्या करने पहुंचा था बहनोई, गिरफ्तार
 
जबलपुर। ओमती थाना पुलिस ने बुधवार रात एक आरोपी युवक को बका सहित गिरफ्तार कर लिया। हत्या के इरादे से पहुंचे आरोपी ने पुलिस को आता देख खुद एक दुकान की शटर के भीतर बंद कर लिया था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शटर को खुलवा कर आरोपी को हिरासत में लिया।
पुलिस एवं प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक अपने साले की हत्या के इरादे से बका लेकर मौके पर पहुंचा था लेकिन आरोपी के  वारदात को अंजाम देने से पूर्व ही पुलिस को सूचना मिल गई। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्परता के साथ आरोपी को धर दबोचा।

ओमत थाना पुलिस से मिली जानकारी के सुहागी निवासी 30 वर्षीय धर्मेश दुबे नामक युवक रसल चौक स्थित आकृति इंटरप्राइजेज के ऑफिस में अपने साले की हत्या के इरादे से पहुंचा था।
आरोपी धर्मेश दुबे रात लगभग 9:30 बजे बका लेकर रसल चौक स्थित आकृति इंटरप्राइजेज के ऑफिस में अपने साले कुलदीप शुक्ला को बका लेकर मारने पहुंचा। सूचना पर तत्काल ओमती पुलिस पहुंची।धर्मेश दुबे जो ऑफिस के अंदर घुसकर शटर बंद कर लिया था हिकमत अमली से शटर को खोला गया एवं धर्मेश दुबे को मय  बका के अभिरक्षा में लेकर थाना ओमती लाया गया।

यहाँ स्वच्छता के चलते हो जाते है मर्डर...

सफाई के मामले में शहर मतलब संस्कारधानी वास्तव में अव्वलई है ये बात अलग है की राष्ट्रीय पटल पर इसे समझा नहीं जा रहा हो. अब सफाई के नाम  पर यदि मर्डर हो रहे हो तो इस बात को तो गंभीरता से लिया जाना चाहिए न. अब नगर निगम और पुलिस प्रसाशन भले ही  इसकी गंभीरता को समझ न पाए लेकिन आज घमापुर में कचरा फेंकने के विवाद पर हत्या के प्रयास की घटना ने सैनिक सोसाइटी में कुछ साल पहले नाली के विवाद पर हुए हत्याकांड की याद ताजा कर दी. आज भी कचरा फेंकने के  विवाद की कसर आक्रोशित पडोसी ने न सिर्फ परिवार के मुखिया पर बके से प्राणघातक हमला कर निकली बल्कि उसकी वृद्ध माँ और पत्नी के साथ भी मारपीट करने में संकोच नहीं किया. घटना के ब्यौरा तो आगे पढने से मिल जायेगा लेकिन यह बात समझ से परे है की जिस शहर में इस तरह की घटनाएँ हो रही है वहां जिम्मेदार इस दिशा में प्रयास क्यों नहीं करते की इस तरह की घटनाओ की पुनरावृत्ति न हो.
बताते है की  कचरे के विवाद के चलते घमापुर के एक प्रौढ़ पर बके से आज शाम प्राणघातक हमला हुआ.  घमापुर थाना क्षेत्र के कांचघर निवासी एक प्रौढ़ पर पडौसी ने बके से प्राणघातक हमला कर दिया. घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी का माहौल निर्मित हो गया. गंभीर रूप से घायल प्रौढ़ जहाँ जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा हैं वहीँ पुलिस हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आरोपी पडौसी की तलाश में जुट गई है. 
पीड़ित मनीष शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी कांचघर  घायल अवस्था में ठाने पहुचा.जिसके दोनेा हाथों में चोटे थी पुलिसे ने उसे तत्काल विक्टोरिया अस्पताल भिजवाया. विक्टोरिया अस्पताल से उसे सिटी अस्पताल रैफर किया गया, जहाँ वह उपचारार्थ भर्ती हो गया। सिटी अस्पताल में पूछताछ उसने पुलिस को  बताया कि घर के सामने कचरा फेंकने की बात को लेकर शाम लगभग पौने चार बजे संदीप सिंह ठाकुर गालीगलौज करने लगा, उसने विरोध किया तो संदीप सिंह घर से बका लेकर आया और हत्या करने की नीयत से गर्दन मे वार कर दिया, उसने हाथ से बचाव किया तो देानो हाथो मे चोटे आ गयी। उसकी माॅ श्रीमति कमलेश शर्मा एवं पत्नि ज्योति बीच बचाव करने आयी तो आरोपी ने उसकी माँ के साथ भी मारपीट की तथा पत्नि को धक्का देकर गिरा दिया जिससे माँ के हाथ एवं कमर मे चेाट आ गयी। पुलिस का कहना है की
रिपोर्ट पर धारा 307,294,324,323, भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है।